नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने में अब महज 24 घंटों का ही इंतजार बाकी है। इससे पहले सोमवार को आए एग्जिट पोल्स में से ज्यादातर ने भाजपा की वापसी का अनुमान लगाया है। यही नहीं कई एग्जिट पोल्स में तो सीएम योगी आदित्यनाथ की लीडरशिप में भाजपा को 250 से ज्यादा सीटें मिलने की बात कही गई है। यदि एग्जिट पोल्स के नतीजे सही साबित होते हैं तो फिर इसका राष्ट्रीय राजनीति पर बड़ा असर दिखने को मिलेगा। 35 सालों के बाद ऐसा होगा, जब कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटेगी। भाजपा के लिए इस करिश्मे का सीधा श्रेय योगी आदित्यनाथ को ही जाएगा, जिनके चेहरे पर भाजपा ने खुलकर चुनाव लड़ा है।