बदायूं
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या समाजवादी पार्टी (सपा) यूपी में किसकी सरकार बनेगी? Exit Polls के आंकड़ों को लेकर मचे घमासान के बीच यूपी के बदायूं से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसमें चार बीघे जमीन की जोत दांव पर लग गई है। बीजेपी और सपा के दो समर्थकों विजय सिंह और शेर अली के बीच लगी इस शर्त का पूरा गांव गवाह बना है और बकायदा अंगूठे का निशान लगाकर करारनामा तैयार किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।