Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बनारस में ईवीएम पर बवालः तीन सौ लोगों पर हत्या के प्रयास, लूट और बलवा की धाराओं में केस

वाराणसी

वाराणसी में प्रशिक्षण के लिए जा रही ईवीएम लदी गाड़ी पकड़ने के बाद हुए बवाल के मामले में प्रशासन ने तीन सौ अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

एडीजी जोन रामकुमार की गाड़ी पर पथराव हुआ था। उनका चालक लालता प्रसाद घायल हुआ था। चालक की ही तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, सरकारी काम में बाधा समेत 16 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो व फोटो के जरिये अज्ञात उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर रखी गई ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए सैकड़ों सपाजनों ने मंगलवार शाम हंगामा किया था। मंडी के मेन गेट समेत परिसर में वह धरने पर बैठ गए थे। बैरिकेडिंग तोड़ स्ट्रांग रूम में दो बार घुसने की कोशिशों में सुरक्षाबलों से उनकी धक्कामुक्की हुई थी। इसके बाद प्रशासन विरोधी नारेबाजी के बीच मंडी के सामने पांडेपुर-पहड़िया रोड पर जाम लगा दिया था।