नई दिल्ली
शेयर मार्केट से कमाई के लिए ज्यादातर निवेशक बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल दमदार शेयरों पर नजर रखते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो आप टाटा ग्रुप के शेयर (Tata group share) टाइटन पर दांव लगा सकते हैं। टाइटन के शेयरों (Titan stock) पर एनालिस्ट मेहरबान हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी (Macquarie) से लेकर आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI direct) ने टाइटन के शेयरों पर अपनी BUY रेटिंग दी है। बता दें कि बता दें कि टाइटन कंपनी का लेटेस्ट रेट (Titan share price) 2,390.05 रुपये है। टाइटन एक लार्ज कैप कंपनी है। यह डायमंड और जूलरी सेक्टर की सक्रिय कंपनी है।
3,350 रुपये तक जाएगा टाइटन का शेयर
MACQUARIE ने TITAN पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 3,350 रुपये रखा है। उनका कहना है कि इसे मार्केट शेयर बढ़ने का फायदा मिलेगा। वहीं मजबूत डिमांड के चलते मुनाफे का आउटलुक बेहतर नजर आ रहा है। इसके साथ ही डायमंड और सोने का प्राइस आउटलुक कंपनी के पक्ष में है।