नई दिल्ली
भारत और पाकिस्तान ने पिछले करीब 10 साल से एक दूसरे के खिलाफ कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली है। दोनों टीमें हालांकि आईसीसी टूर्नामेंटों में एक दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं। लेकिन अब उनके बीच एक बार फिर से बाइलेटरल सीरीज की शुरुआत हो सकती है। ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जा सकती है क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेटरल सीरीज की मेजबानी करने की पेशकश की है। सीए ने कहा है कि इस सीरीज में वह खुद को तीसरी टीम के रूप में शामिल कर सकती है।