नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के आगाज में अब 20 दिन से भी कम का समय बचा है। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) अपना ट्रेनिंग कैंप सूरत में शुरू कर चुका है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली यह टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और टीम इस बार खिताब बचाने उतरेगी। 40 साल की उम्र में भी धोनी काफी फिट नजर आते हैं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सीएसके के नेट बॉलर रॉकी वार्नी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में धोनी स्लीवलेस जर्सी में नजर आ रहे हैं और साथ ही उनके मोटे-मोटे बाइसेप्स भी दिख रहे हैं।