Saturday, September 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोनू सूद की बहन मालविका सूद 20,000 से अधिक मतों से हारीं

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी पंजाब में अधिकांश सीटों पर आगे चल रही है, और उसके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धुरी सीट से जीत चुके हैं। जबकि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीटों से हार गए हैं। पांच बार के सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल लंबी सीट से आप के गुरमीत खुदियां से 11,357 वोटों से हार गए। पंजाब की 117 सीटों पर शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और क्लीन स्वीप की ओर है। पंजाब में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो हुई थी। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को हुए मतदान के बाद आज यानी 10 मार्च को मतों की गिनती जारी है।