Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गोवा के मुख्यमंत्री सावंत सांखली से जीते, उत्पल पर्रिकर पणजी से 674 मतों से हारे

पणजी

गोवा (Goa) में 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए हुए मतदान (Voting) की मतगणना (Coutnting) शुरू हो चुकी है। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) को उम्मीद है कि इस बार उसके पक्ष में स्पष्ट जनादेश मिलेगा। गोवा में दो प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस के अलावा कई छोटे और क्षेत्रीय संगठनों की मौजूदगी के कारण विधानसभा की 40 सीटों के लिए 302 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें बहुकोणीय मुकाबला देखा गया।