नई दिल्ली
गोवा विधानसभा चुनाव के जो नतीजे अब तक सामने आए हैं उससे साफ है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, अभी भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है और अंतिम नतीजे आने बाकी हैं। इस बीच पार्टी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि गोवा में उनकी पार्टी सरकार बनाएगी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘गोवा के लोगों ने हमें स्पष्ट बहुमत दिया है। हम 20 सीटें हासिल करेंगे और हो सकता है कि 1-2 सीटें और भी जीत जाएं। लोगों ने पीएम मोदी पर विश्वास जताया है। निर्दलीय प्रत्याशी हमारे साथ आ रहे हैं। एमजीपी भी हमारे साथ आ रही है और हम सबको साथ ले रहे हैं। हम अपनी सरकार बनाएंगे।’