Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इस हार से हम सीख लेंगे, चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब जो नतीजे सामने आए हैं उससे कांग्रेस पार्टी को निराशा हाथ लगी है। पंजाब में पार्टी को जीत की बड़ी उम्मीद थी लेकिन इस राज्य को गंवाने के बाद अब पार्टी देश के एक और राज्य की सत्ता से बाहर हो गई। हालत यह हो गई कि चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के बड़े चेहरे नवजोत सिंह सिद्धू खुद चुनाव हार गए।

उत्तर प्रदेश में खुद प्रियंका गांधी ने पार्टी की तरफ से चुनाव प्रबंधन की बागडोर थामी थी लेकिन उनकी भी मेहनत काम नहीं आई। उत्तराखंड, गोवा तथा मणिपुर कही भी पार्टी के लिए उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं रहे। पांच राज्यों में कांग्रेस की करारी चुनावी हार पर पार्टी नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं, सीखेंगे और भारत की जनता के हितों के लिए काम करते रहेंगे।’ राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा भी किया और कहा कि पार्टी इस हार से सबक जरूर लेगी।