नई दिल्ली
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी टेस्ट के दौरान डेड पिच के कारण बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे और इस कारण पिच के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की काफी किरकिरी भी हुई है। सीरीज का पहला टेस्ट नीरस ड्रॉ रहा। रावलपिंडी की पिच पर पांच दिन में सिर्फ 14 विकेट गिरे और दोनों टीमों ने मिलकर 1,187 रन बनाए, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने केवल चार विकेट लिए। जिसके कारण पूर्व खिलाड़ियों, आलोचकों और प्रशंसकों ने पिच की आलोचना की। इस मैच के लिए पाकिस्तान ने ऑफ स्पिनर साजिद खान और बाएं हाथ के स्पिनर नौमान अली सहित केवल चार गेंदबाजों के साथ खेलने का विकल्प चुना था।