मुंबई
द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बीते दिनों ट्वीट कर कपिल शर्मा पर आरोप लगाया था कि उनकी फिल्म को प्रमोट करने से मना कर दिया गया। विवेक चाहते थे कि कपिल के शो में अपनी फिल्म का प्रचार करें। उनका दावा है कि फिल्म में कोई बड़ा स्टारकास्ट नहीं होने की वजह से मना किया गया। उन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड में नॉन स्टार निर्देशक और अच्छे कलाकारों को कोई नहीं पूछता है। विवेक अग्निहोत्री ने यूजर्स के ट्वीट पर अपनी बात कही थी। उनके ट्वीट के बाद यूजर्स लगातार कपिल से सवाल पूछ रहे थे तो कुछ उनके शो को बायकॉट करने की मांग करने लगे। अब कपिल ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।