हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। धोखाधड़ी के मामले में करीब 19 साल से फरार चल रहा एक वारंटी अब जंक्शन पुलिस की गिरफ्त में आया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मखनसिंह (52) पुत्र चिमनसिंह निवासी सूरेवाला पीएस टिब्बी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस थाना में आईपीसी की धारा 419, 420 के तहत दर्ज मामले में पुलिस को मखनसिंह की करीब 19 साल से तलाश थी। शनिवार को कांस्टेबल सुरेन्द्र सांखला ने वारंटी मखनसिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।