Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, बताई ये बड़ी वजह

जयपुर

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि विश्व में बनी युद्ध की परिस्थिति के बीच भारत की शक्ति पिछले वर्षों में बढ़ी है और पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। जोधपुर स्थित बीएसएफ के स्टाफ ट्रेनिंग सेंटर के चंदन सिंह चंदेल स्टेडियम में आयोजित पासिंग आउट परेड समारोह को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि ऐसे समय जब भारत परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है तो हमारी सीमाओं की सुरक्षा होना निश्चित रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। शेखावत आज शनिवार को जोधपुर के चंदन स्टेडियम में बीएसएफ  के नव आऱक्षकों के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। शेखावत ने सीमा सुरक्षा बल का उत्साह बढ़ाया और देश के लिए उनकी अहमियत समझाई।

शेखावत ने कहा- सीमाओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण है 

शेखावत ने सीमा सुरक्षा बल की महत्ता और उनके योगदान को अहम बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा देश आर्थिक व विकास की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। ऐसे वक्त में भी हमारी सीमाओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। केन्द्रीय मंत्री ने जवानों से कहा कि आपने जो 44 जसप्ताह तक अपना पसीना बहाया है वो अब देश के काम आएगा। शेखावत ने कहा कि जिस तरह से आपने संविधान की शपथ ली है। आशा करते हैं कि उसकी पालना भी आप करेंगे। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल का अपना वृहद इतिहास रहा है। देश की पश्चिमी, पूर्वी सहित सभी सीमाओं पर फोर्स ने अद्मय शौर्य का परिचय दिया है.