Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्रेयस अय्यर नर्वस नाइंटीज का हुए शिकार, सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग के क्लब में शामिल 

नई दिल्ली

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस डे-नाइट टेस्ट मैच ( Pink ball Test) में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 252 रन का स्कोर बनाया। श्रेयस अय्यर टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने उन्होंने 92 रन बनाए। अय्यर ने इस दौरान 98 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा 4 छक्के लगाए। अय्यर हालांकि अपने करियर का दूसरा शतक लगाने से चूक गए। वह स्टंप्स आउट होकर नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गए। इसके साथ ही अय्यर अब सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।