Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फाफ डुप्लेसी के कप्तान बनने पर आया विराट कोहली का रिएक्शन, 9 साल बाद RCB को मिला नया कप्तान

नई दिल्ली

रॉयल चैलजर्स बैंगलोर ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2021 में विराट कोहली के कप्तानी के पद से हटने के बाद RCB ने अब अपने नए कप्तान को चुना है। रॉयल चैलजर्स बैंगलोर ने दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर फाफ डुप्लेसी को अपना नया कप्तान चुना है। फाफ को कप्तान बनाए जाने के बाद विराट कोहली ने उन्हें आगामी सीजन के लिए शुभकामनाएं दी है। 2013 से लेकर 2021 तक विराट कोहली टीम के कप्तान थे।