नई दिल्ली
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल की अगुवाई वाली नवी टेक्नोलॉजीज भी शेयर बाजार में लिस्टेड होने की तैयारी में है। इससे पहले कंपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 3,350 करोड़ रुपये जुटाएगी। अगर सबकुछ ठीक रहा तो आईपीओ से कमाई करने वाले निवेशकों के लिए एक और मौका बन सकता है।
नवी टेक्नोलॉजीज ने इसके लिए सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार प्रस्तावित आईपीओ में कोई भी बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं है।
फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बंसल आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी कम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अब तक नवी में लगभग 4,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि आईपीओ के जून में खुलने की संभावना है।