मुंबई
करिश्मा कपूर के बेटे कियान राज कपूर का आज 12वां जन्मदिन है। बीते दिन उन्होंने बेटी समायरा का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। 11 मार्च को समायरा का और आज यानी 12 मार्च को कियान का बर्थडे है। इस मौके पर करिश्मा ने बेटे के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। उन्होंने बेटे को गले लगाया हुआ है। इसके साथ करिश्मा ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर में मां-बेटे के बीच का प्यार झलक रहा है। करिश्मा से पहले करीना ने भी कियान के साथ एक फोटो शेयर की थी।