हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव गुरुसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव उमंग 2022 का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच रामेश्वर लाल कड़ेला ने की। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिकों तथा अभिभावकों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अतिथियों की ओर से विद्यालय का राज्य स्तर पर हॉकी में नाम रोशन करने वाले हॉकी खिलाड़ियों व शारीरिक शिक्षक गुरदीप सिंह को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्वेता चौधरी ने विद्यालय की उपलब्धियों में भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। ग्रामीणों ने विद्यालय की उन्नति व विकास हेतु भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। मंच संचालन व्याख्याता पवन बेनीवाल ने किया।