नई दिल्ली
विवार शाम को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनावों की हार पर मंथन किया गया। कमेटी की हाई लेवल बैठक में पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक गहलोत ने कहा कि देश और कांग्रेस का डीएनए एक है, एक दिन जरूर पुराने दिन आएंगे।
एनडीवी चैनल से बातचीत में गहलोत ने कहा कि जो गांधी परिवार का त्याग कोई नहीं समझ सकता। गहलोत ने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।
चैनल से बातचीत में पुराने दिन लौट आएंगे या नहीं के जवाब में अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस और देश का डीएनए एक है। एक न एक दिन जनता जरूर इस पर चिंतन करेगी। लोगों को भी पता है कि धर्म के नाम पर राजनीति ज्यादा दिन नहीं टिकती। सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है जो हर धर्म के व्यक्ति को साथ में लेकर चलती है चाहे वो हिन्दू हो, मुस्लिम, सिख, पारसी और जैन।