Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तमिलनाडु: छात्रों के सामने डांट कर लिखित माफी मांगने को कहा, छात्रा ने कर ली आत्महत्या; 2 प्रोफेसर गिरफ्तार

नई दिल्ली

तमिलनाडु में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना तेनसाकी की है। बताया जा रहा है कि लड़की ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके प्रोफेसर ने उससे लिखित तौर से माफी मांगने के लिए कहा था। शनिवार को छात्रा का शव उसके कमरे में लटकता हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि छात्रा की मां उनके कमरे में यह देखने गई थीं कि क्या वो कॉलेज जाने के लिए तैयार हैं। लेकिन बेटी के कमरे में पहुंचने के बाद वो दंग रह गईं। 

पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इस सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि उसपर क्लास में सेलफोन लेकर आने का आरोप था। छात्रा के मुताबिक इसके बाद दो प्रोफेसरों ने उसे डांट लगाई थी और कुछ ऐसी बातों के लिए भी डांटा था जिसमें उसकी कोई गलती नहीं थी। छात्रा से लिखित तौर पर माफी मांगने के लिए भी कहा गया था।

18 साल की इस छात्रा ने लिखा है कि प्रोफेसर ने दूसरे अन्य छात्रों के सामने उन्हें डांट लगाई थी। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। परिजनों ने पूरे मामले में इंसाफ की मांग की है। बहरहाल अब इस मामले में पुलिस ने एक केस दर्ज कर लिया है और दोनों प्रोफेसरों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।