जयपुर
राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज रविवार को जयपुर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोगों को नियमित व्यायाम करते रहना चाहिए। मिश्र ने कहा कि इस तरह की मैराथन का आयोजन होना चाहिए ताकि लोग फिट रह सके। मैराथन में जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा, अभिनेता मिलिंद सोमन भी मौजूद रहे। जयपुर मैराथन के 13वें संस्करण का आयोजन रविवार को किया गया। जहां बड़ी संख्या में अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहली बार आयोजित हो रही ड्रीम मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।