जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए है। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बीजेपी के लोग नई पीढ़ी को गुमराह कर रहे है। देश में तनाव और हिंसा का माहौल है। हालात चिंताजनक है। नॉन इश्यू को इश्यू बनाकर राजनीति की जा रही है। सीएम ने कहा कि अभी हम मजबूत विपक्षी पार्टी है। जल्द सत्ता में वापसी करेंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी ने विचार-विमर्श के लिए CWC की बैठक बुलाई है। CWC की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन होगा।