मुंबई
अनुपम खेर स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को देखने भारी तादात में भीड़ सिनेमाघरों में पहुंच रही है। मूवी को मिलने वाले रिस्पॉन्स से मेकर्स और कास्ट काफी खुश है। अनुपम खेर ने लोगों का शुक्रिया अदा करने के लिए एक पोस्ट किया था। इसको रीट्वीट करके अक्षय कुमार ने भी मैसेज लिखा है। हालांकि अक्षय कुमार अब तक फिल्म नहीं देख पाए हैं और उम्मीद जताई है कि जल्द देखेंगे। बता दें कि अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे भी 18 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही है, वह उसका प्रमोशन भी कर रहे हैं।
अक्षय ने का तारीफ
कंगना रनौत ने अपने रीसेंट पोस्ट में बॉलीवुड की लताड़ लगाई थी। उनका कहना था कि फिल्म कश्मीर फाइल्स की तारीफ में कोई कुछ नहीं बोल रहा। इस बीच अक्षय कुमार का एक पोस्ट सामने आया है जिसमें उन्होंने फिल्म की सक्सेस पर खुशी जताई है। अक्षय ने अनुपम खेर का पोस्ट रीट्वीट करके लिखा है, द कश्मीर फाइल्स में आपकी परफॉर्मेंस के बारे में अद्भुत चीजें सुन रहा हूं। इतनी भारी संख्या में दर्शकों को फिर से सिनेमाघरों में जाते हुए देखकर हैरान हूं। उम्मीद है जल्द ही फिल्म देख पाऊंगा। जय अम्बे।