Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजीव अरोड़ा का विभिन्न संस्थाओं और समाज के लोगों द्वारा नागरिक अभिनंदन

श्रीगंगानगर।सदभावना के सिपाही संगठन द्वारा राजस्थान लघु उद्योग निगम(राजसिको) के चेयरमैन राजीव अरोड़ा का समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सदभावना के सिपाही संगठन के संयोजक शिवराजसिंह शेखावत, अध्यक्ष हाजी उस्मान खान तथा आयोजन सचिव विक्रमसिंह पंवा द्वारा सम्मानित किया गया। राजीव अरोड़ा का सम्मान जयपुर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्रसिंह शेखावत, राजेश गोयल,राय कॉलोनी विकास समिति हसनपुरा जयपुर से गुलाम रसूल, अपना परिवार विकास समिति से मोहम्मद अयूब चौहान,आलोक गुप्ता, नीरज, शारदा भगोरिया, नरेश गोयल राजस्थान ब्राह्मण महासभा से कैलाश शर्मा ैगुरूजी॑’, रेगर समाज से लादूराम दुलारिया, माली समाज के हनुमान सहाय सैनी, ब्रजबाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल झोटवाड़ा से श्रीचंद्र कुड़िया, विजय कुड़िया , अखिल राजस्थान सिंधु सभा के बलदेव जीवनानी, महेंद्रकुमार, जाट महासभा से जगदीश ढाका,रामफूल मीणा रशीद भाई, साबिर भाई, अशोक शर्मा,कैलाश सोदावत, जगदीश शर्मा, राजकुमार संगतानी, रामकुमार शकरवाल, एडवोकेट रमेश पारीक सहित बड़ी संख्या विभिन्न समाजों तथा वर्गों द्वारा उनका सम्मान किया गया। राजीव अरोड़ा ने अपने उद्बोधन में देश को सांप्रदायिक ताकतों से सचेत रहने का तथा सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया।उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे छोटे उद्योगों व हस्तशिल्पियों के विकास के लिए कटिबद्ध हैं।