Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट की वॉक एंड रन एक्सरसाइज में सीने ने में दर्द होने से मौत

श्रीगंगानगर। झुंझुनू जिले के निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मैं डिप्टी कमांडेंट अजीतसिंह तंवर (55) की वॉक एंड रन एक्सरसाइज करते समय अचानक सीने में दर्द होने से निधन हो गया हासिल जानकारी के अनुसार साउथ बंगाल फ्रंटियर पर तैनात अजीतसिंह तंवर कल रविवार सुबह सवेरे सीमा चौकी शोभापुर से बटालियन हेड क्वार्टर वैष्णवनगर तक वॉक एंड रन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम बीएसएफ की 78 वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा था, जिसमें बीएसएफ के अधिकारियों सहित 25 जवान शामिल हुए। जानकारी के अनुसार जवानों की यह टोली बटालियन हेडक्वार्टर वैष्णवनगर से लगभग 5 किमी पीछे थी, तभी डिप्टी कमांडेंट अजीतसिंह तंवर का संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर गिर गए। संभलने के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उनको तत्काल बीएसएफ एंबुलेंस से नजदीक एनटीपीसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु के कारण का पता चलने की संभावना है। अजीत सिंह 33 वर्ष से बीएसएफ में तैनात थे। बहुत ही मजबूत कब काठी और हर्डल रेस (बाधा दौड़) के अच्छे खिलाडी थे।उन्होंने बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर में कोच के रूप में अपना योगदान दिया। अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। अंत्येष्टि के लिए उनके पार्थिव शरीर को झुंझुनू में उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है।