Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अभिषेक बच्चन की ‘दसवीं’ सिनेमाघर में नहीं होगी रिलीज

मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बीते लंबे वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म दसवीं (Dasvi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिषेक का लुक कुछ वक्त पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आया था, वहीं अब दसवीं का टीजर (Dasvi Teaser) भी रिलीज हो गया है। टीजर में अभिषेक हरियाणवी लहजे में बात करते नजर आ रहे हैं और साथ ही साथ फिल्म की कहानी भी करीब करीब रिवील हो गई है। दसवीं के टीजर को दर्शक पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।

कैसा है टीजर: टीजर में अभिषेक बच्चन हरियाणवी एक्सेंट में बोलते हैं, ‘ओ अपराधियों जादा सोर न करिओ इब से, मैं दसवीं की तैयारी कर रिया हूं। जेल से दसवीं करना इज म्हारा राइट टू एजुकेशन।’ वहीं टीजर देखकर समझ आ रहा है कि अभिषेक बच्चन जेल में बंद हैं और जेल से ही 10वीं की पढ़ाई करना चाहते हैं। इस टीजर को दर्शकों की ओर से मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है।