Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

700 रुपये के नीचे आया पेटीएम का शेयर, कंपनी ने अपने साथ-साथ निवेशकों के पैसे भी डूबो दिए

नई दिल्ली

वो कहावत है न ‘हम तो डूबेंगे सनम… तुम्हें भी ले डूबेंगे…’ यह इस वक्त पेटीएम की कंपनी पर बिल्कुल फिट बैठ रही है। पेटीएम, अपना मार्केट वैल्यूएशन (Paytm market valuation) तो गिराया ही साथ में इस डिजिटल पेमेंट कंपनी में पैसे लगाने वाले निवेशक कंगाल हो गए। दरअसल, पेटीएम की आईपीओ वैल्यूएशन 1.4 लाख करोड़ रुपये थी जो अब 44,689 करोड़ रुपये पर आ गई है। वहीं, कंपनी के शेयर लगातार गिर रहे हैं। इससे पेटीएम के शेयरों में लंबी अवधि के लिए पैसे लगाने वाले निवेशकों को भी भयंकर नुकसान हुआ है। आज कंपनी के शेयर एनएसई पर 12.21 पर्सेंट टूट कर 680.40 रुपये पर बंद हुए हैं। 

इससे पहले दिनभर के कारोबार में आज पेटीएम के शेयर (Paytm share price) 12 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। बता दें कि यह गिरावट उस खबर के बाद है जिसमें आरबीआई (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को नए ग्राहक जोड़ने पर पाबंदी लगाने की बात कहीं हैं। साथ ही बैंक को अपने आईटी सिस्टम की व्यापक ऑडिट कराने को भी कहा गया है। इससे पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में भारी गिरावट आई है।