हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भादरा पुलिस ने बिना नम्बरी बाइक सवार के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार भादरा थाना के एसआई मोहरसिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने डूंगराना से रासलाना रोड पर रोही डूंगराना में एक बिना नम्बरी मोटर साइकिल पर जा रहे युवक को रूकवा तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने बाइक जब्त कर मौके से इमरान (25) पुत्र शकूर खान निवासी वार्ड 26, नोहर हाल नारड़ियों का मोहल्ला राजगढ़ पीएस राजगढ़ जिला चूरू को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच थाना प्रभारी रणवीर सार्इं कर रहे हैं। पुलिस टीम में एसआई मोहरसिंह, कांस्टेबल बाबूलाल, राकेश व महावीर सिंह शामिल थे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल सुभाष का विशेष योगदान रहा।