Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रेलवे से जुड़ी मांगों का सांसद को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रीगंगानगर सांसद निहालचन्द से उनके रायसिंहनगर स्थित निवास पर मुलाकात कर रेलवे से जुड़ी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता विजय कौशिक व पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में हनुमानगढ़ से दिल्ली के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सेकंड विंडो अति शीघ्र शुरू करने, गांधीनगर से बाजार जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण करवाने, तिलक ब्रिज ट्रेन में एसी कोच लगाने सहित कई अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को होली त्योहार की बधाई भी दी। इस दौरान राजेन्द्रपाल सिंह, संजू कुमार आदि भी साथ थे।