जयपुर
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के एक ट्वीट ने रीट प्रकरण को फिर चर्चा में ला दिया है। बेरोजगार महासंघ नेता उपेन यादव ने ट्वीट किया है जिसमें रीट पेपर प्रकरण के आरोपी की खुलेआम पार्टी का जिक्र किया गया है। उपेन यादव ने अपने ट्वीट के साथ होली मिलन समारोह की पार्टी करते हुए एक फोटो भी शेयर किया है। उपेन यादव ने अपने सोशल अकाउंट से ट्वीट की गई इस फोटो में तीर का निशान दिखाते हुए आरोपी भजनलाल विश्नोई और विधायक पदमाराम मेघवाल को बैठक हुआ दिखाया है। उपेन यादव के अकाउंट से किए गए ट्वीट को मुख्यमंत्री कार्यालय और राजस्थान सरकार को भी टैग किया गया है।