Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

280 रुपये के पार जाएगा जिंदल ग्रुप का यह मल्टीबैगर शेयर, सालभर में दे चुका है 130% का रिटर्न

नई दिल्ली

अगर आप किसी मजबूत स्टॉक की तलाश कर रहे हैं तो आप डी.पी.जिंदल समूह (Jindal group) के जिंदल ड्रिलिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (जेडीआईएल) शेयर ( Jindal Drilling & Industries Limited-JDIL) पर नजर रख सकते हैं। जिंदल ड्रिलिंग शेयर 2021 में मल्टीबैगर शेयरों में से एक है जो 2022 में भी शानदार रिटर्न दे रहा है। यह स्टॉक पिछले एक साल में 94 रुपये से बढ़कर 217 रुपये हो गया है। इस दौरान यह शेयर लगभग 130 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साल-दर-साल (YTD) समय में, यह लगभग 55 प्रतिशत बढ़ गया है। ब्रोकरेज हाउस की मानें तो कंपनी के शेयर में और तेजी की संभावना है। 

30 प्रतिशत तक बढ़ सकता है स्टाॅक भाव
घरेलू ब्रोकरेज हाउस एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Secruities) इस मल्टीबैगर एनर्जी स्टॉक (Energy stock) में और तेजी देखती है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, अगले महीनें तक यह लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार, जिंदल ड्रिलिंग शेयर की कीमत मौजूदा 217 रुपये प्रति शेयर के स्तर से बढ़कर 283 रुपये तक जा सकता है।