नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को आईसीसी 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप के रोमांचक मैच में भारत को छह विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार पांचवीं जीत है। भारतीय टीम टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और कप्तान मिताली राज (68), हरमनप्रीत कौर (57) और यास्तिका भाटिया (59) के अर्धशतकों की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 277 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफल रही। परिणामस्वरूप मैच रोमांचक रहा, जिससे अंतत: छह बार की विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम छह विकेट से जीत गई। ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में चार विकेट पर 280 रन बनाये।