Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आशीष अरोड़ा बेस्ट एक्टिव लॉयन अवार्ड

श्रीगंगानगर।लायंस क्लब्स इंटरनेशनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन नरेंद्र चांगिया व जोन चेयरपर्सन गौरव गुप्ता ने आशीष अरोड़ा को बेस्ट एक्टिव लॉयन अवार्ड प्रदान किया। रीजन चेयरमैन नरेंद्र चांगिया ने कहा कि आशीष अरोड़ा कई वर्षों से समाज सेवा कर रहे हैं। जोन चेयरपर्सन गौरव गुप्ता ने श्री अरोड़ा द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। आशीष अरोड़ा लियो अध्यक्ष, लियो प्रांतीय सचिव, लायंस क्लब सचिव, अध्यक्ष व जोन चेयरमैन जैसे महत्त्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।