नई दिल्ली
कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की लोकसभा में मांग की। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के सांसद तापिर गाव ने सड़क निर्माण के लिए सरकार की सराहना करते हुए सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी देश में सड़कों का जाल बिछाने वाले ‘स्पाइडरमैन’ बताया।
लोकसभा में ‘वर्ष 2022-23 के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों’ पर गत बुधवार को आरंभ हुई चर्चा को आगे बढ़ाया गया। वाईएसआर कांगेस पार्टी के एम भारत ने कहा कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में अमरावती और हैदराबाद के बीच सड़क संपर्क को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि इसमें क्या प्रगति हुई है।