हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भगतसिंह क्लब की ओर से शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर बुधवार को शहर के हृदयस्थल पर स्थित शहीद भगतसिंह चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इससे पहले क्लब सदस्यों की ओर से युवा रैली निकाली गई। रैली के बाद क्लब से जुड़े युवाओं की ओर से शहीद भगतसिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। क्लब सदस्योंं ने युवाओं को नशे से दूर रखने व खेलों से जोड़ने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक युवा इस मुहिम से जुड़कर जिले को नशामुक्त करने में साथ दें। इस मौके पर क्लब के अमन सहित कई सदस्य मौजूद थे।