हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी की ओर से शहीद-ए-आजम भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर बुधवार को शहीद भगतसिंह चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चौक में स्थापित शहीद भगतसिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने शहीद भगतसिंह के रास्ते पर चलने तथा उनके विचारों को आने वाली नस्लों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शहीद भगतसिंह के सपने सबको शिक्षा-सबको काम को पूरा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर डीवाईएफआई के राजेश नोखवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।