श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। स्किल इंडिया, द इंस्टिट्यूट आॅफ एंटप्रेर्नुर डेवलोपमेंट, यूपी (आईईडीयूपी) व क्लेट मेंटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत फैशन डिजाइनिंग का निशुल्क प्रशिक्षण बीजे शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान 54 मुकर्जीनगर पर शुरू किया। शुभारंभ सभापति श्रीमती करुणा चांडक ने किया। डिजाइनर पारुल भाटिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण में शहरी बीपीएल महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। करुणा चांडक ने कहा कि इस प्रशिक्षण से महिलायें आत्मनिर्भर और रोजगार से जुड़ेंगी। यह प्रशिक्षण चार माह के लिए दिया जायेगा। इस अवसर पर प्रेम चुघ, विनोद सेठी, अश्वनी शर्मा, किरण कौर, ममता, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।