महाराष्ट्र
परिवार नियोजन के प्रति जागरुक्ता लाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के तरीके का विरोध हो रहा है। गांव के लोग इसे अपमान समझ रहे हैं वहीं आशा कार्यकर्ता भी इसे दिखाने और समझाने में झिझक रही हैं। दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने 25 हजार आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन किट दी है जिसमें रबड़ का कृत्रिम लिंग और योनि है। इससे पहले आशा कार्यकर्ता बुकलेट और ग्राफ के जरिए लोगों को परिवार नियोजन के बारे में बताया करती थीं। लेकिन हाल में महाराष्ट्र सरकार ने परिवार नियोजन किट को बदलकर नई किट दी है जिसमें ये दो चीजें भी शामिल हैं।