नई दिल्ली
कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) पर राजनीति बंद होने का नाम नहीं ले रही है। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने फिल्म को लेकर कहा है कि कश्मीरी पंडितों के साथ जो हुआ वो भयावह है, लेकिन इस आधार पर आप हर कश्मीरी मुसलमान से नफरत नहीं कर सकते। महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर फिल्म के जरिए धर्म के आधार पर लोगों में नफरत भरने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महबूबा मुफ्ती ने मांग की है कि कश्मीरी पंडितों के साथ क्या हुआ था इसे जानने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए। इससे पहले नेशनल कांन्फ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने कहा था कि कश्मीरी पंडितों की हत्या और उनके विस्थापन का सच जानने के लिए एक कमिशन बनाना चाहिए।