जयपुर
राजस्थान की गहलोत सरकार ने यूक्रेन एवं अन्य युद्धग्रसित देशों से आने वाले विद्यार्थियों के मानसिक और भावनात्मक परामर्श देने के लिए ‘मनसंवाद’ 1800 1800 018 टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की है। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वहां अध्यनरत अधिकांश विद्यार्थी वापस स्वदेश लौट रहे हैं। चूंकि युद्ध त्रासदी को छात्र छात्राओं ने बहुत नजदीक से देखा है और इसका उनके मन मस्तिस्क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्हें ऐसी किसी परेशानी से बचाने के लिए राज्य सरकार ने ‘मनसंवाद’ टोल फ्री हैल्पलाइन सेवा प्रारंभ की है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सेवा इन विद्यार्थियों के भावनात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य के विकास में बेहद कारगर साबित होगी।