जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बजट घोषणाओं पर आभार जताने का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री आवास पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। किसान नेता हिम्मत सिंह गुजर्र के नेतृत्व में पूर्वी राजस्थान के किसानों ने अलग कृषि बजट पेश करने पर सीएम गहलोत का आभार जताया है। किसानों ने सीएम गहलोत से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। किसानों ने कृषि बजट में किसानों को कई सौगातें देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। किसान नेता हिम्मत सिंह ने बताया कि सीएम गहलोत ने किसानों से आत्मीयता से मुलाकात की। सीएम का किसानों से मुलाकात करना किसानों के प्रति गहरे लगाव को दिखाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से भी किसानों ने मुलाकात की और किसानों के लिए शानदार बजट पेश एवं कृषक कल्याणा से जुड़ी घोषणाओं पर आभार जताया गया।