Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पूर्व CM वसुंधरा ने PM मोदी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर BJP में खींचतान चरम पर,

जयपुर

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह बैठक अहम मानी जा रही है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम वसुंधरा ने पीएम मोदी से संसद भवन में मुलाकात की है। दोनों के बीच कई अहम मुद्दों और आने वाले चुनावों को लेकर चर्चा होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी राजस्थान के 25 सांसदों के साथ कल ब्रेकफास्ट कर सकते हैं। सांसदों  के साथ मुलाकात से पहले पीएम मोदी की वसुंधरा राजे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 4 राज्यों में चुनावी जीत के बाद भाजपा का आने वाले चुनावों पर फोकस है।