लोग खूले में शौच करने पर मजबूर, पार्क में फैली गंदगी श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। जिला अस्पताल के अधिकतर शौचालयों के दरवाजे टूटे और खराब है। लोगों को शौच के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में आने वालों को मजबूरन में खुले में शौच करना पड़ रहा है। इस कारण अस्पताल के पार्क तथा आस-पास क्षेत्र में गंदगी फैली रहती है। मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल परिसर में करीब दो दर्जन से अधिक शौचालय अलग-अलग स्थानों पर है। इनमें से कई शौचालयों की ठेकेदार द्वारा समय पर सफाई नहीं करवाई जाती है। इस कारण इन शौचालयों के अक्सर ताले लगा दिए जाते है, जबकि कई शौचालयों के दरवाजे काफी समय से टूटे और खराब होने के कारण इन शौचालयों को लोग उपयोग में नहीं सकते है। शाम होते ही मरीज उनके उनके परिजन वार्डों से बाहर आ जाते है। पार्क की दीवार या पार्क तथ अन्य स्थानों पर खड़े वाहनों की ओट में शौच करते प्रतिदिन देखे जाते है। गंदगी होने के कारण वहां बदबू भी फैली रहती है। डीएचएम सविन्द्रसिंह ने बताया कि शौचालयों की मरम्त का कार्य चल रहा है। इस कारण परेशानी हो रही है। इसी माह में सभी शौचालयों के दरवाजे ठीक करवा दिए जाएगें। इसके लिए एक फर्म को ठेका दे रखा है।