नई दिल्ली
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल जगह पक्की कर चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया। बारिश के चलते मैच को 43-43 ओवर का कर दिया गया था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 135 रन बनाए। लता मोंडाल ने 33 रनों की पारी खेली।
एश्ले गार्डनर ने 28 रन देकर दो विकेट लिए, वहीं जेस जोनासन ने 9 ओवर में महज 19 रन खर्चे और दो विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया की सात लीग मैचों में यह सातवीं जीत है।