Monday, July 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अजहर अली के विकेट पर मचा बवाल

नई दिल्ली

 पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन अजहर अली के विकेट को लेकर खूब विवाद छिड़ गया है। पाकिस्तान ने 105 के स्कोर पर अजहर अली के रूप में दूसरा विकेट गंवाया। नाथन लियोन की गेंद पर अजहर के खिलाफ स्मिथ ने कैच की जोरदार अपील की।

ऑनफील्ड अंपायर ने हालांकि उन्हें नॉटआउट करार दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इसको लेकर डीआरएस लिया। रिप्ले में अजहर के बल्ले के पास से जब गेंद गुजरी तो, अल्ट्राएज पर हल्की स्पाइक देखने को मिली, जिसके आधार पर थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।