जयपुर
बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेमिका की मौत की खबर सुनकर जयपुर के इंजीनियरिंग काॅलेज के छात्र ने हाॅस्टल की 8 वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की प्रेमी कहानी का अंत हो गया। पुलिस के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी विवेक कुमार पुत्र सागर साह ने आत्महत्या कर ली है। राजधानी जयपुर की शिवदासपुरा थाना पुलिस मृतक युवक के परिजनों का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार परिजनों के आने के बाद की पोस्टमार्टम किया जाएगा। विवेक कुमार सीतापुरा स्थित पूर्णिमा इंजीनियरिंग काॅलेज में पढ़ता था। वह काॅलेज के पास ही एक निजी हाॅस्टल में रह रहा था। पुलिस के अनुसार कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रहा विवेक फाइनल ईयर का छात्र था।