नई दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास विराट कोहली और रोहित शर्मा की लिस्ट में शामिल होने का शानदार मौका है। आईपीएल 2022 का आगाज आज गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से होगा। अगर इस मैच में धोनी 65 रन बना लेते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरा कर लेंगे। धोनी ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 7000 रन का आंकड़ा छूने वाले 6ठें खिलाड़ी बन जाएंगे।
अभी तक इस मुकाम तक RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली (10273), रोहित शर्मा (9895), शिखर धवन (8775), सुरेश रैना (8654) और रॉबिन उथप्पा (7042) पहुंचे हैं।
धोनी के करियर की बात करें तो अभी तक खेले 347 टी20 मैचों में उन्होंने 38.31 के औसत और 134.37 के स्टाइकरेट के साथ 6935 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 27 अर्धशतक भी लगाए हैं।