Thursday, July 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केकेआर के खिलाफ मैच से पहले बोले ड्वेन ब्रावो,’खिताब जीतना तो आसान है मगर….’

नई दिल्ली

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरेगी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में इस टीम ने साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स को मात देते हुए चौथा खिताब अपने नाम किया था। अभी तक एक बार ही ऐसा हुआ है जब सीएसके अपना खिताब डिफेंड करने में कामयाब रही है। 2010 में टीम ने अपना पहला खिताब जीतने के बाद 2011 में लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। इसके बाद टीम 2016 में चैंपियन बनीं, मगर बैन लगने की वजह से यह टीम अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाई। चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो का मनना है कि खिताब जीतना तो आसान है, मगर उसे डिफेंस करना काफी कठिन है।