Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आकाश चोपड़ा ने चुनी कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI, चेन्नई के खिलाफ इन खिलाड़ियों को दिया मौका

मुंबई

 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 को शुरू​ होने में अब से कुछ ही घंटे बचे हैं। सीजन के उद्घाटन मुकाबले में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर (सीएसके) का सामना शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के होना है। केकेआर के लिए एलेक्स हेल्स पहले ही बायो-बबल का हवाला देकर टूर्नामेंट से नाम वापस ले चुके हैं, जबकि उनकी जगह टीम में शामिल किए गए एरॉन फिंच पहले पांच मैचों के लिए उपलब्ध नहीं है। 

तेज गेंदबाज पैट कमिंस को पाकिस्तान से आने के बाद क्वारंटाइन में जाना होगा और वह भी उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में पहले मैच में केकेआर की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले सीजन के इस पहले मुकाबले के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI का चयन किया है। 

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मैं वेंकटेश अय्यर के साथ अजिंक्य रहाणे को ओपनिंग करते हुए देख रहा हूं क्योंकि फिंच वहां नहीं हैं। इसलिए रहाणे को ओपनिंग करने दो। यह उनका मैदान है, वह इस मैदान को जानते हैं। श्रेयस अय्यर को नंबर 3 पर रखें और नीतीश राणा को नंबर 4 पर खेलना चाहिए। उसके बाद, आपके सभी चार विदेशी खिलाड़ी एक के बाद एक- सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और चमिका करुणारत्ने। फिर उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती और शिवम मावी।’